Dr Raman Singh: महाराष्ट्र के राज्यपाल बनेंगे रमन सिंह? पढ़िये मीडिया के सवाल पर उन्होंने क्या कहा...

Dr Raman Singh
BJP Politics: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ में अच्छे से हूं। विधानसभा का संचालन भी बेहतर ढंग से हो रहा है। वे ये कहने से भी नहीं चूके कि जब विधानसभा अध्यक्ष निष्पक्ष भाव से सदन का संचालन करते हैं तो विधानसभा ठीक ढंग से चलती है। बीते डेढ़ वर्ष के दौरान यह सभी ने देखा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पक्ष विपक्ष की राजनीति बेहतर ढंग से चल रही है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। आरएसएस के सरसंघचालक डा मोहन भागवत के साथ उन्होंने सिम्स आडिटोरियम में विमोचन समारोह में शामिल हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्यपाल बनाए जाने के अटकलों पर विराम लगा दिया। वे बोले छत्तीसगढ़ में वे भले से हैं। यहां की राजनीति को उनको रास आ रही है। फिलहाल राज्यपाल बनाए जाने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया। वे यह भी बोले कि मीडिया वाले अपने हिसाब से यह चलाते रहते हैं। इसमें सच्चाई नहीं है। वे फिर बोले,मेरा आग्रह है कि मुझे छत्तीसगढ़ में ही रहने दीजिए।
छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री, डॉ रमन बोले न्यायालय पर रखें भरोसा
छत्तीसगढ़ में संवैधानिक व्यवस्थाओं के विपरीत 14 मंत्री बनाए जाने के सवाल पर स्पीकर डा रमन सिंह ने कहा कि इस मामले में जो लोग बोल रहे हैं उन्हें न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए। हरियाणा में बीते पांच छह साल से इसी फार्मूले के आधार पर 14 मंत्री काम कर रहे हैं। 13.5 की जगह 14 मंत्रियों की व्यवस्था चल रही है। इसे लेकर कोई कोर्ट में जा रहा है तो जाना चाहिए। लेकिन न्यायालय का फैसला अंतिम होगा, इसमें चिंता की कोई बात नहीं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह फिर बोले कैबिनेट में 14 मंत्री रहे तो यह अच्छा ही है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
