Begin typing your search above and press return to search.

CG News: डॉ. कुलदीप सोलंकी 'बेस्ट IMA प्रेसिडेंट' अवार्ड से होंगे सम्मानित.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदान करेंगे सम्मान

CG News: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और कुशल नेतृत्व के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्टि और आईएमए रायपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी को 'सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट' के सम्मान से नवाजा जाएगा।

CG News: डॉ. कुलदीप सोलंकी बेस्ट IMA प्रेसिडेंट अवार्ड से होंगे सम्मानित.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदान करेंगे सम्मान
X
By Anjali Vaishnav

रायपुर: 06 मार्च 2026| चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और कुशल नेतृत्व के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्टि और आईएमए रायपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी को 'सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट' के सम्मान से नवाजा जाएगा। आगामी 7 मार्च को आयोजित IMA कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डॉ. सोलंकी को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।


आईएमए छत्तीसगढ़ द्वारा चयन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉ. सोलंकी का चयन उनके कार्यकाल के दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए किया है। पेट, लिवर और आंतों की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. सोलंकी ने रायपुर शाखा के अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।

इन उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान

डॉ. सोलंकी के नेतृत्व में चिकित्सा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई बड़े आयोजन हुए। उनके मुख्य योगदानों में शामिल हैं

आईएमए ग्रैंड मैराथन: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु सफल आयोजन

आईएमए क्रिकेट लीग: चिकित्सकों के बीच खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देना।

सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियां: भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का सफल क्रियान्वयन.

आईएमए रायपुर का भूमि पूजन एवं भवन निर्माण कार्य शुरू करवाना

प्रदेश में सबसे ज्यादा IMA मेंबर्स बनाना.

डॉ. सोलंकी को आधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। इस सम्मान की घोषणा के बाद चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है.

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story