Begin typing your search above and press return to search.

दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान

दीपावली से पहले गन्ना किसानों को मिली खुशियों की सौगात, बोनस के बाद बकाया और रिकवरी राशि हेतु 10 करोड़ रु. से अधिक का किया गया भुगतान
X
By Chitrsen Sahu

पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए इस वर्ष की दीपावली दोगुनी खुशियाँ लेकर आई है। आज 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई जिससे क्षेत्र के लगभग 7 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिला।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पण्डरिया जिला-कबीरधाम में पंडरिया विधानसभा की सक्रीय विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों एवं किसानों हितैषी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 17 अक्टूबर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि जारी की गई।

वहीं आज दीपावली से पहले गन्ना विक्रेता किसानों को वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान की राशि रू. 8 करोड़ 36 लाख जारी कर दी गई है, इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के अतिरिक्त रिकव्हरी राशि रू. 1 करोड़ 65 लाख भी भुगतान हेतु बैंक को प्रेषित कर दिया गया है। शेष रिकव्हरी राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जावेगा।

क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों को मिली इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त किसानों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया किया और कहा है किसानों के हित के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। हमारे अन्नदाताओं की दीपावली भी खुशियों भरी हो इसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं। मैं समस्त किसान भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। हर्ष, उल्लास और सुरक्षित रूप से आप सभी दीपावली मनाएं।

कारखाना के प्रबंध संचालक श्री यू.के. कौशिक ने बताया कि गन्ना किसानों को राज्य शासन से 2 दिवस पूर्व ही देय गन्ना प्रोत्साहन राशि, तथा आज जारी मूल भुगतान एवं अतिरिक्त रिकव्हरी राशि सहित दीपावली त्यौहार के पूर्व क्षेत्र के गन्ना उत्पादक विक्रेता किसानां को कुल 15.99 करोड़ रू. का भुगतान किया गया। किसानों को राशि भुगतान के लिए पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था। उनके प्रयासों से ही दीपावली के पहले किसानों को खुशियों की सौगात मिली है। दीपावली के पहले किसानों को मिले इस उपहार से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। इस वर्ष की दीपावली क्षेत्र के गन्ना विक्रेता किसानों के लिए दुगुनी खुशियाँ लेकर आई है जहाँ विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी की सक्रियता, किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता से आज उनके परिवार में नया उत्साह और उमंग आया है। किसान अब त्योहार को और अधिक हर्षोल्लास से मना सकेंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story