Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari Road Accident: धमतरी में ट्रक से टकराई जवानों की कार, CRPF के 3 जवानों समेत 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. खपरी बायपास के पास ट्रक और सीआरपीएफ जवानों की कार के बीच टक्कर हो गयी.

Dhamtari Road Accident
X

Dhamtari Road Accident

By Neha Yadav

Dhamtari Road Accident: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. खपरी बायपास के पास ट्रक और सीआरपीएफ जवानों की कार के बीच टक्कर हो गयी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो (CG CRPF Jawan Death) गई. जबकि एक जवान गंभीर रूप से है.

कैसे हुआ हादसा

हादसा जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बाईपास के पास का है. घटना शनिवार सुबह हुई है. खपरी बाईपास पर सामने चल रही ट्रक को जवानों की कार ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमे 4 लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है.

जगदलपुर 201 बटालियन से जा रहे थे रायपुर

जानकारी के मुताबिक़, CRPF के जवान मुकेश कुमार, उमेंद्र सिंह, राजकुमार गौड़, अभिमान राय और ड्राइवर हीरालाल जगदलपुर 201 बटालियन से कार में सवार होकर रायपुर जा रहे थे. इसी बीच धमतरी के खपरी बाईपास के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और सामने चल रही ट्रक से टकरा गयी.

दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए. हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद सभी बुरी तरह गाड़ी में फंसे हुए थे. उन्हें क्रेन और कटर की मदद से बाहर निकाला गया. और अस्पताल पहुंचाया गया. जहाँ और ड्राइवर और एक जवान की मौत हो गयी. जबकि एक की हालत गंभीर ह. जिसका इलाज जारी है. वहीँ, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कार में ट्रक को पीछे से टक्कर मारी है. फ़िलहाल जांच की जा रही है. आगे की कार्वाई की जा रही है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story