Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: जिले में अब तक 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Dhamtari News: जिले में अब तक 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 72 हजार 80 किसानों द्वारा कुल 2 लाख 78 हजार 500 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 9 करोड़ 56 लाख 502 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 7 हजार 428 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 71 हजार 71 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4 हजार 44 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 13 हजार 4 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story