Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, घूम रहा था बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में, 11 कारतूस भी जब्त

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में अवैध हथियार के साथ घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11 कारतूस भी जब्त किया है।

Dhamtari News: पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, घूम रहा था बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में, 11 कारतूस भी जब्त
X
By Sandeep Kumar

Dhamtari News: धमतरी। जिले की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी को पिस्टल और 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।

दरअसल, जिले में धमतरी पुलिस के द्वारा अवैध गतिविधियों, गुंडा-बदमाशों व चाकूबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र के मरादेव मंदिर के पास पिस्टल के साथ घूम रहा है।

इस सूचना के बाद कोतवाली पुलिस की टीम कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। युवक की पहचान हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी के रूप में की गई। तलाशी लेने पर एक नग देशी पिस्टल, 11 नग कारतूस बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं:

अपराध क्रमांक 257/2020 - धारा 294, 323, 506, 34 भादवि

अपराध क्रमांक 494/2020 - धारा 294, 452, 506 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

अपराध क्रमांक 517/2020 - धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

अपराध क्रमांक 167/2024 - धारा 294, 323, 506, 427, 452, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

अपराध क्रमांक 204/2022 - धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

अपराध क्रमांक 152/2022 - धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.

गिरफ्तार आरोपी

सौरभ सोनी, पिता - नरेन्द्र सोनी, उम्र 25 वर्ष

निवासी - आमातलाब रोड, श्रीराम नगर, धमतरी

थाना - सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध हथियार व अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story