Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: CID अधिकारी बताकर जमा रहा था धौंस, तभी पुलिस आ धमकी, स्कार्पियों में फर्जी आईडी व नेशनल क्राइम कंट्रोल का बोर्ड लगाकर कर रहा था वसूली ...

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में सीआईडी अधिकारी बताकर घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फजी आईडी कार्ड, स्कार्पियो जब्त किया गया है।

Dhamtari News: CID अधिकारी बताकर जमा रहा था धौंस, तभी पुलिस आ धमकी, स्कार्पियों में फर्जी आईडी व नेशनल क्राइम कंट्रोल का बोर्ड लगाकर कर रहा था वसूली ...
X
By Sandeep Kumar

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ में खुद को सीआईडी का अधिकारी बताकर लोगों में धौंस जमकर उगाही करने वाले एक आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कार्पियो में नेशलन क्राइम कंट्रोल का बोर्ड लगाकर जिले में घूम रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने फर्जी तरीके से आईडी बनवाया था और आईडी के दम पर ही लोगों से वसूली करता था।

पुलिस को मिली थी सूचना

एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों पर सतत व सघन निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 05 AU 6136 में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो व “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है। खुद को CID अधिकारी बताकर लोगों पर धौंस जमा रहा है।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। वाहन के डैशबोर्ड पर लोगो व पदनाम बोर्ड पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी पिता सगराम नरेटी 28 वर्ष निवासी ग्राम डांगरा थाना दुर्गकोंदल कांकेर का बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे दो आईडी कार्ड पुलिस को दिखाया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से “CRIME INVESTIGATION DEPARTMENT” एवं “CRIME INVESTIGATION DETECTIVE” का कार्ड जब्त किया। खुद को आरोपी ने कार्ड पर “National Officer” दर्शाया था। पुलिस ने आरोपी को दस्तावेज दिखाने को कहा तो आरोपी ने किसी तरह का कोई भी नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण या अधिकृत आदेश नहीं दिखा सका।

आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने सितंबर 2025 में फर्जी आईडी कार्ड बनवाए और समय-समय पर ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैधता बढ़ाई। आरोपी ने यह भी बताया कि वह इन कार्डों व बोर्ड का उपयोग टोल टैक्स से बचने व अन्य स्थानों पर प्रभाव जमाने के लिए करता था।

जांच के दौरान जब्त फर्जी दस्तावेज

2 नग फर्जी आईडी कार्ड

1 नग “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” लिखा बोर्ड

1 नग महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन CG 05 AU 6136

1 नग iPhone 11 Pro (जियो सिम सहित)

1 नग सैमसंग M12 मोबाइल (जियो एवं बीएसएनएल सिम सहित)

प्रभाव जमाने करता था कार्ड का उपयोग

आरोपी द्वारा फर्जी पहचान बनाकर खुद को सरकारी/जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर अवैध उगाही करता था। आरोपी को 21 फरवरी को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 204, 205, 336(3) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम

नाम टिकेश्वर नरेटी, पिता सगराम नरेटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति द्वारा खुद को शासकीय अधिकारी बताकर धौंस दिखाने या संदेहास्पद गतिविधि करने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story