Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: चुनाव ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप...

Dhamtari News: निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Dhamtari News: चुनाव ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप...
X
By Sandeep Kumar

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चुनाव ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल की ड्यूटी निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। आज दोपहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम सालिक राम पात्रे था। कांस्टेबल की ड्यूटी धमतरी कलेक्टर परिसर के अंदर निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। रोज की तरह आज भी आरक्षक ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर को अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृत कांस्टेबल रूद्री लाइन में पदस्थ थे। चुनाव के दौरान उनकी ड्यूटी निर्वाचन शाखा में लगाई गई थी। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी और इसके पीछे का कारण क्या था।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गइ है। पुलिस आरक्षक के साथियों और ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story