Begin typing your search above and press return to search.

Dhamtari News: CG में धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, कब्र खोदकर निकाला गया शव, SDM-तहसीलदार ने संभाला मोर्चा

Dhamtari Me Dharmantaran: धमतरी जिले में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और जब तक उसका शव कब्र से बाहर नहीं आ गया, तब तक प्रदर्शन करते रहे।

Dhamtari News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Dhamtari Me Dharmantaran: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल मच गया। धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया और जब तक उसका शव कब्र से बाहर नहीं आ गया, तब तक प्रदर्शन करते रहे। यह पूरा मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, धर्मांतरित व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को उसी के घर के बाड़ी में दफना दिया गया, यह बात जब ग्रामीणों को पता चली, तो उन्होंने जमकर हंगामा किया और शव को कब्र से बाहर निकालने की जिद करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर धमतरी भेजा गया।

घर के बाड़ी में दफना दिया शव

दरअसल, मुनईकेरा गांव नें रहने वाले जल सिंह नेताम ने 15 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। लंबी बिमारी के बाद 8 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसके शव को घर के ही बाड़ी में दफना दिया। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया और शव को कब्र से बाहर निकालने की जिद करते रहे।

धमतरी में दफनाया गया शव

8-9 फरवरी की देर रात जब SDM, तहसीलदार और पुलिस को इसकी जानकारी लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। वहीं जब वे नहीं माने, तो कब्र खोदकर शव को निकाला गया और उसे धमतरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि जल सिंह के शव को धमतरी के क्रिस्चन कब्रिस्तान में दफनाया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story