Begin typing your search above and press return to search.

Dantewada News: पांच लाख की इनामी महिला नक्सली सहित दो माओवादी ढ़ेर, कई घटनाओं में थे शामिल...

Dantewada News: नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल व गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी।

Dantewada News: पांच लाख की इनामी महिला नक्सली सहित दो माओवादी ढ़ेर, कई घटनाओं में थे शामिल...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Dantewada News दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 19 मार्च को हुए नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मृतकों में एक महिला नक्सली भी है। महिला माओवादी के खिलाफ दंतेवाड़ा और सुकमा में 5 अपराध दर्ज है। पुलिस ने 5 लाख का इनाम भी महिला पर रखा था।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला सहित सरहदी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत् दन्तेवाड़ा में 19 मार्च को थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम DSP राहुल कुमार उयके के नेतृत्व में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल व गमपुर के जंगल पहाड़ी के बीच ऐम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस बल द्वारा नक्सलियों पर जवाबी फ़ायरिंग की। इसमें भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ी की आड़ लेकर भाग खडे़ हुये। बाद में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्च करने पर एक पुरुष माओवादी व एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ। मारे गये महिला माओवादी की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य/ केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है। महिला माओवादी के उपर शासन ने 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। मारी गई महिला नक्सली विभिन्न घटनाओं में शामिल थी एवं उसके विरुद्ध जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा में कुल 05 अपराध दर्ज है।

थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 04/2020 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) 39 (2) यू.ए.पी. एक्ट 1967,

थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 05/2020 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) 39 (2) यू.ए.पी. एक्ट 1967,

थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 02/2022 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) वि.वि.क्रि.नि.अधि.1967,

थाना केरलापाल जिला सुकमा के अपराध क्रमांक 03/2022

धारा 147,148,149,307,120 (बी) भादवि, 25,27 आर्म्स. एक्ट 38,39 विविक्रिनिअधि.1967

थाना अरनपुर के अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 147,148,149,307 भा0द0वि0 25,27 आर्म्स एक्ट व 13,23,38(2) वि.वि.क्रि.नि.अधि.1967 के अन्तर्गत अपराध दर्ज है।

वहीँ, पुरूष नक्सली की पहचान लच्छू निवासी गमपुर पद गमपुर ग्राम जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है।शासन द्वारा इस पद पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है ।जिसपर थाना किरंदुल में 1 अपराध दर्ज है। मुठभेड़ में कई और नक्सलियों की घायल होने की प्रबल संभावना है। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस पार्टी के द्वारा सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story