Dantewada News : इंद्रावती नदी में नांव पलटने से बड़ा हादसा, एक ग्रामीण लापता, 4 सुरक्षित

Dantevada Indravati river news : दंतेवाड़ा जिले के इंद्रावती नदी पर गुमलनार घाट में नांव पलटने से बड़ा हादसा हो गया.
गीदम थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी पर तुमनार बाजार से लौटते समय नांव में सवार 5 ग्रामीण गुमलनार घाट से गिरसा पारा की ओर नदी पार कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. हादसे में एक ग्रामीण लापता हो गया.
4 लोगों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. घटना की सूचना पर प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंची. लापता ग्रामीण की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है.

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।
-
Home
-
Menu
