Begin typing your search above and press return to search.

Cricketer Shashank Singh: छत्तीसगढ़ के छोरे ने आईपीएल में मचाया धमाल, भिलाई के शशांक सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीती पंजाब किंग्स

Cricketer Shashank Singh: कोलकाता नाइट राइडर ने 262 का विशाल लक्ष्य दिया। लेकिन पंजाब किंग्स की ओर से खेलने आए छत्तीसगढ़ के भिलाई के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह की बदौलत मैच का रुख ही पलट गया।

Cricketer Shashank Singh: छत्तीसगढ़ के छोरे ने आईपीएल में मचाया धमाल, भिलाई के शशांक सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीती पंजाब किंग्स
X
By Neha Yadav

Cricketer Shashank Singh: रायपुर। कोलकाता का ईडन गार्डन। क्रिकेट का मक्का-मदीना। अपने इस होम ग्राउंड पर आईपीएल 2024 का मैच खेलने उतरी थी कोलकाता नाइट राइडर की टीम। टीम की हौसला आफजाई के लिए हर गेंद पर स्टेडियम में बैठे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ताली बजा रहे थे।


कोलकाता नाइट राइडर ने 262 का विशाल लक्ष्य दिया। लेकिन पंजाब किंग्स की ओर से खेलने आए छत्तीसगढ़ के भिलाई के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह की बदौलत मैच का रुख ही पलट गया। अपनी 9 पारी में 182 के स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाने वाले 32 साल के शशांक सिंह ने इस मैच में सिर्फ 28 गेंदों पर 242.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 68 बनाया और नॉटआउट रहे। लिहाजा टी-ट्वेंटी क्रिकेट के 23 साल के इतिहास में पहली बार 262 का विशाल लक्ष्य चेज हो गया है।

कोलकाता नाइट राइडर ने ईडन गार्डन, कोलकाता में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 8 गेंदें बाकी रहते सिर्फ दो विकेट खोकर 262 रन बना दिए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह 20 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 270 की स्ट्राइक रेट के साथ 54 बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 93 रन जोड़े। राइली रूसो ने 16 गेंद पर 26 रन का योगदान दिया। उन्होंने बेयरस्टो के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद पर 85 रन जोड़े। जॉनी बेयरस्टो 48 गेंद पर 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से 225 की स्ट्राइक रेट के साथ 108 बनाकर नाबाद रहे। शशांक सिंह 28 गेंद पर 242.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 68 बनाकर नॉट आउट लौटे। जॉनी बेयरस्टो और शशांक के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 गेंद पर 84 रन की अटूट साझेदारी हुई। पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत के पीछे है छत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी।

शशांक सिंह ने इससे पहले भी पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 में असंभव स्थिति से गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई। जब शशांक क्रीज पर उतरे तो पंजाब के जीत की संभावना 5 प्रतिशत से भी कम थी। 200 रनों का लक्ष्य का पीछा करते समय टीम ने 70 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर शशांक ने अपनी टीम को जीत दिला दी। पंजाब किंग्स के कमबैक के साथ ही शशांक की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली गई ये पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने की तारीफ

शशांक सिंह के आईपीएल में शानदार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शशांक की तारीफ़ कर चुके की है. उन्होंने 11 अप्रेल को एक्स पर लिखा था किभिलाई के रहने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह IPL में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर कर रहे हैं, वे जिस प्रकार छक्के-चौके लगा रहे हैं, प्रशंसनीय है। उनके उज्ज्वल खेल जीवन की कामना करता हूँ. खूब खेलो बेटा...

भिलाई में हुआ है शशांक सिंह का जन्म

शशांक सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में 21 नवंबर 1991 को हुआ था। उनके पिता आईपीएस अधिकारी हैं। इसकी वजह से शशांक बचपन में कई जगह रहे। जब उनके पिता की पोस्टिंग जबलपुर में थी तो पहली बार एकेडमी जाकर खेलना शुरू किया था। छत्तीसगढ़ जाने के बाद शशांक सिंह को ज्यादा मौके मिलने लगे। उन्हें फर्स्ट क्लास डेब्यू का भी मौका मिला। 2023 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 5 विकेट लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। शशांक सिंह इसके बाद मुंबई पहुंचे। वहां जाकर उन्हें पता चला कि क्रिकेट कितना मुश्किल होता है। फिर वहां के मैदानों में शशांक ने जमकर पसीना बहाया। 2015 में उन्हें मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।

150 से ज्यादा रन बनाकर 5 विकेट लिए

छत्तीसगढ़ जाने के बाद शशांक सिंह को ज्यादा मौके मिलने लगे। उन्हें फर्स्ट क्लास डेब्यू का भी मौका मिला। 2023 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 5 विकेट लिए। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। 30 लिस्ट ए मैच में शशांक ने 41 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाए हैं। 21 फर्स्ट क्लास मैच में उनके 858 रन हैं। 59 टी20 में 141 की स्ट्राइक रेट से 815 रन मारे हैं। इसके अलावा उनके नाम 60 विकेट भी दर्ज हैं।

चार टीमों में रह चुके शशां

बल्लेबाजी के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले शशांक को मुंबई के लिए चार सीजन में 15 टी20 और तीन लिस्ट ए गेम खेलने का मौका मिला। इससे वह काफी निराश हो गए। टीम के अंदर और बाहर होने की वजह से वह अपने जन्म के राज्य छत्तीसगढ़ चले गए। उन्होंने 2018-19 सीजन में पुडुचेरी के लिए एक लिस्ट ए गेम भी खेला। आईपीएल 2017 में शशांक दिल्ली की टीम में थे। फिर 2019 से 2021 कर राजस्थान रॉयल्स के साथ रहे। दोनों टीमों ने उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया। 2022 आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद में थे। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक छक्का मारा था। 9 आईपीएल पारी में शशांक ने 174 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story