CM Vishnudev Sai News: बड़े नक्सल आपरेशन की सफलता के बाद, जवानों के बीच गलगम पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय
CM Vishnudev Sai News: माओवादियों की शरणस्थली और सबसे सुरक्षित जगह कर्रेगुट्टा पहाड़ को माओवादियों से मुक्त कराने और अब तक के सबसे बड़े आपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने वाले सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गलगम पहुंचे हैं।

CM Vishnudev Sai News: रायपुर। कर्रेगुट्टा पर निर्णयाक लड़ाई के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गलगम पहुंचे हैं। गलगम हैलीपैड पर सीएम साय का जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा सीआरपीएफ के अफसरों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़े नक्सल आपरेशन की कामयाबी के बाद जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने जवानों और अफसरों का हौसला बढ़ा और उनके बीच लंबी बातचीत भी की।
बीजापुर के कर्रेगुट्टा में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त आपरेशन में 31 से ज्यादा ईनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतार दिया था। यह सबसे बड़ा नक्सल आपरेशन था जिसे सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों ने संयुक्त आपरेशन के दौरान अंजाम तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। जाहिर है जवानों की कामयाबी और खुशियों को उनके साथ साझा करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलिकाफ्टर के जरिए गलगम पहुंचे। सीएम के साथ हेलिकाफ्टर में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने साथ लैंड किया। सीएम के पहुंचते ही गलगम का माहौल में रंगीनी छा गई। सीआरपीएफ के अफसरों से लेकर जवानों और पुलिस के आला अधिकारियों का जोश देखते ही बनता था। जैसे ही सीएम उनके बीच पहुंचे भारत माता की जय से गलगम का आसमान गूंज चारो तरफ देशभक्ति का ही आलम नजर आया। जवानों से लेकर अफसरों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। सीएम ने जवानों और अफसरों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी और आगे देश और राज्य की उन्नति प्रगति में बाधक बनने वाले माओवादियों को सबक सिखाने और अपने अंदाज में जवाब देने की बात भी कही।
बता दें कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी और आसपास का पूरा इलाका माओवादियों के लिए अभेद किला के सामान था। पहाड़ी में बंकर बना लिया था। बंकर में चिकित्सा सुविधा से लेकर तमाम सुविधाएं माओवादी नेताओं को मिल रहा था। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में चले माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी वे अपने लक्ष्य से ना तो डिगे और ना ही पीछे हटे। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। सुरक्षा बलों और जवानों के अदम्य साहस का ही परिणाम रहा कि 31 से ज्यादा ईनामी नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी को नक्सलियों से मुक्त करने में भी सुरक्षा बल को सफलता मिली है।
सीएम से किया आपरेशनल अभियान को साझा
सीआरपीएफ और पुलिस के आला अफसरों के अलावा आपरेशन में शामिल जवानों ने अभियान की एक-एक बातें सीएम साय से साझा किया। सीएम ने उनकी बातों को गंभीरता के साथ ना केवल सुना वरन इस अदम्य साहस और कर्तव्य पराणयता के लिए बधाई भी दी।
