Begin typing your search above and press return to search.

CM विष्णुदेव साय का मानवीय चेहरा: रायपुर AIIMS में पहुंचे, हादसे में घायल दो लोगों को दी 5-5 लाख की मदद

CG News: रायपुर, 6 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे आम जनता के दुख-दर्द के साझेदार हैं।

CM विष्णुदेव साय का मानवीय चेहरा: रायपुर AIIMS में पहुंचे, हादसे में घायल दो लोगों को दी 5-5 लाख की मदद
X
By Ragib Asim

CG News: रायपुर, 6 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे आम जनता के दुख-दर्द के साझेदार हैं। शनिवार को राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स अस्पताल में उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल सुरजपुर जिले के विशंभर यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।


दरअसल, कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में सुरजपुर के निवासी विशंभर यादव और उनके साथ मौजूद नीलू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।


5-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री साय ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मौके पर ही घोषणा की कि दोनों घायलों को इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सीएम ने विशंभर यादव की पत्नी उषा यादव से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री भी रहे मौजूद
इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की पूरी जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार हर मरीज को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मानवीय पहल से बढ़ा भरोसा
मुख्यमंत्री के इस कदम से न केवल मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिली, बल्कि आम जनता के बीच भी सरकार के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। हाल के दिनों में सीएम विष्णुदेव साय अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

अस्पताल में मौजूद लोगों ने सीएम के इस कदम की सराहना की। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री का खुद अस्पताल आकर हालचाल लेना और आर्थिक मदद का ऐलान करना बेहद सकारात्मक संदेश देता है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story