Begin typing your search above and press return to search.

CM विष्णुदेव सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने हुए साकार, संतोषी और जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के घर आई खुशियां अपार

CM Vishnudeo:विष्णु के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित नए कदम उठाए जा रहे है...

CM विष्णुदेव सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने हुए साकार, संतोषी और जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के घर आई खुशियां अपार
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित नए कदम उठाए जा रहे है। बिहान की योजनाएं हो या महतारी वंदन योजना या कृषक मित्र आदि से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। धमतरी के ग्राम पोटियाडीह की संतोषी हिरवानी को अब अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी की मदद की आवश्यकता नही है। बिहान के तहत हिरवानी लखपति दीदी बन गई है। कृषक मित्र बनकर किसानों को जैविक खाद बनाने और उसका उपयोग करने को प्रेरित करती है। इसके साथ ही जैविक दवाइयों की बिक्री से हिरवानी को 2 हज़ार रुपए तक आमदनी हो जाती है।

इसके अलावा संतोषी चिकन सेंटर का संचालन कर रहीं हैं, जिससे उन्हें 6 से 7 हजार रूपये तक की आमदनी हो रही है। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी और मनरेगा के तहत बने मुर्गी शेड में मुर्गियों का पालन करतीं हैं। वे बताती हैं कि इन सभी कामों से उसे साल में एक लाख रूपये से अधिक की आमदनी हो जाती है। इन सभी से होने वाली आमदनी का उपयोग वे अपने दोनों बच्चों को अच्छी सी अच्छी शिक्षा में देने के लिए करेंगी। संतोषी ने अपने जीवन में आये इस सुधार के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

संतोषी हिरवानी ने बताया कि उसे शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन जैसी योजना के बलबूते छत्तीसगढ़ की गरीब महिलाओं में आत्मनिर्भरता की नींव धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। छत्तीसगढ़ के महिलाओं की खुशियों के पीछे आर्थिक सशक्तिकरण का यह आधार भी है। केवल 7 महीनों में ही विष्णु सरकार की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में ही नही अपितु उनके घर-परिवार में खुशियों की मिठास घोल दी है। इस योजना से महिलाओं का सम्मान भी बढ़ाने के साथ-साथ उनके जीवनशैली में परिवर्तन किया है। आर्थिक रूप से सशक्तिकरण ने परिवार के बीच रिश्तों की गाँठ को और भी मजबूती से बाँधना शुरू कर दिया है।

जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण को आजीविका का साधन बनाया

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत कांपा के जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की अनोखी मिसाल पेश की है। इस समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू और सचिव कल्याणी दुबे ने अपने मेहनत और हौसले से एक ऐसा व्यवसाय स्थापित किया, जो न सिर्फ उनके जीवन को बेहतर बना रहा है, बल्कि आसपास की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है। कल्याणी दुबे जो इस समूह की सक्रिय सदस्य हैं उन्होंने फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण के व्यवसाय को चुना। उन्होंने बताया कि उनके समूह की दो सदस्यों का अनुभव ईट भट्ठे पर काम करने का था, जिससे उन्हें इस कार्य में सहायता मिली। इसके अलावा, उन्होंने एक ऑपरेटर भी रखा, जिससे उन्हें अपने कार्य को करने में आसानी हुई। अपने व्यवसाय की शुरुआत में उन्हें विभिन्न स्रोतों से आर्थिक मदद मिली, जिसमें बिहान योजना के तहत सीआईएफ से 60,000 रुपये की राशि, आरएफ से 15,000 रुपये की राशि, और बैंक लिंकेज के माध्यम से 5,00,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता का सही उपयोग करते हुए, कल्याणी और उनके समूह ने व्यवसाय को मजबूती से खड़ा किया। इस समूह के द्वारा अब तक लगभग तीन लाख फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) का निर्माण कर लिया गया है, जिसको सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में विक्रय कर चुकी है। इस व्यवसाय की शुरुआत में समूह को 1,50,000 रुपये की शुद्ध आय हुई। यह आय न केवल समूह के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक संबल बनी, बल्कि इसे महिलाओं के लिए एक नया मार्गदर्शन भी दिया कि वे भी अपने व्यवसाय को शुरू कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

कल्याणी दुबे ने अपने दृढ़ निश्चय से यह साबित कर दिया कि कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती, यदि उसमें मेहनत और हौसला हो। फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण जैसे मर्दों के व्यवसाय में कदम रखकर उन्होंने यह दिखाया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। उनका यह कार्य अन्य स्व सहायता समूहों के लिए प्रेरणा बन चुकी है, और जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई हैं। जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने इस सफलता के साथ यह संदेश दिया है कि सही दिशा में मेहनत, हिम्मत, और आर्थिक सहयोग से महिलाएं भी किसी भी व्यवसाय में ऊँचाइयों को छू सकती हैं। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से मिले सहयोग की वजह से आज हम सब बहने आत्मनिर्भर बने है।

मालूम हो कि स्व सहायता समूह की महिलाएं अक्सर सामुदायिक आर्थिक विकास के लिए साथ मिलकर काम करती हैं। समूह के माध्यम से महिलाएं संयुक्त रूप से धन जुटा सकती हैं, लोन ले सकती हैं, और व्यापारिक क्रियाओं में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, इन समूहों में महिलाएं आपस में ज्ञान और अनुभव साझा कर सकती हैं, जिससे उनका विकास होता है और उन्हें सामाजिक समरसता की दिशा में भी मदद मिलती है। ये महिलाएं विभिन्न काम करके अपने परिवारों को पालने और अपने जीवनस्तर में सुधार करने का संघर्ष कर अपनी क़िस्मत बदल रही है और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story