Begin typing your search above and press return to search.

CM Vishnudeo Sai: DGP और चीफ सिकरेट्री का फैसला आज? CM विष्णुदेव अचानक दिल्ली गए, अमित शाह के बाद PM मोदी से की मुलाकात

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह अचानक दिल्ली गए। उनके साथ डीजीपी, नक्सल चीफ, बस्तर आईजी और नारायणपुर के एसपी भी दिल्ली गए हैं। अंदेशा है कि दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी और मुख्य सचिव पर चर्चा हो सकती है। जाहिर है, यूपीएससी से पेनल आने के बाद भी डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। हालांकि, अमित शाह से मिलने का एजेंडा नक्सल मामलों पर प्रेजेंटेशन भी था।

CM Vishnudeo Sai: DGP और चीफ सिकरेट्री का फैसला आज? CM विष्णुदेव अचानक दिल्ली गए, अमित शाह के बाद PM मोदी से की मुलाकात
X
By Sandeep Kumar

CM Vishnudeo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी दिल्ली गए हैं। बताते हैं, कुख्यात नक्सली नेता सुधाकर राव के मारे जाने के बाद केंद्र बस्तर में नक्सलियों के खात्मे का डेट रिशेड्यूल करना चाहता है। हो सकता है कि मार्च 2026 से पहले भी ये डेडलाइन तय कर दिया जाए। नक्सल मामलों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने प्रेजेंटेशन देना था, इसलिए डीजीपी अरुणदेव गौतम, नक्सल चीफ विवेकानंद, बस्तर आईजी सुंदरराज, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी दिल्ली गए हैं। आज शाम अमित शाह के निवास पर राज्य सरकार का प्रेजेंटेशन हुआ।


इसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए। अभी-अभी उनकी मुलाकात खतम हुई है। मुख्यमंत्री के आज के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें है ंकि नए डीजीपी और मुख्य सचिव के नाम फायनल हो सकता है। जाहिर है, डीजीपी के लिए यूपीएससी ने दो आईपीएस अधिकारियों का पेनल भेजा है। मगर पखवाड़ा गुजर जाने के बाद अभी पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। उधर, इस महीने 30 जून को चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। नए सीएस के लिए भी कई नामों की चर्चाएं हैं। चूकि कई राज्यों में भारत सरकार ने मुख्य सचिवों की नियुक्ति की है। इससे लगता है कि छत्तीसगढ़ में भी सरकार एक बार जरूर वहां चर्चा के बाद ही नए सीएस की नियुक्ति करेगी। नए सीएस के लिए अमित अग्रवाल, रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, ऋचा शर्मा और मनोज पिंगुआ दावेदार हैं। इन्हीं में से किसी एक नाम पर सरकार मुहर लगाएगी।

हालांकि, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार भी लंबे समय से पेंडिंग है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई होगी तो इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

अमित शाह से मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। विगत डेढ़ वर्ष में चलाए गए सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

मुख्यमंत्री साय ने अवगत कराया कि 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें संगठन के शीर्ष नेता महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे कुख्यात माओवादी शामिल हैं। इसके साथ ही, राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ है।

उन्होंने बताया कि इन सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों तक अब बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुँचाई जा रही हैं। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के अंतर्गत चिन्हित 146 ग्रामों में एकीकृत रूप से 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 प्रकार की शासकीय योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों का विश्वास शासन तंत्र में बढ़ा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हो रहा है और केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता देती रहेगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story