CM Vishnudeo Sai: CM विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, ब्रह्मकुमारी बहनों बंधवाई राखी, कहा: आपका भाई विष्णु देव हर सुख-दुख में आपके साथ
CM Vishnudeo Sai: आज 9 अगस्त को भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
CM Vishnudeo Sai: रायपुर: आज 9 अगस्त को भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हर बहन का सम्मान और सुरक्षा मेरा अटूट संकल्प... छत्तीसगढ़ की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। राखी का यह पावन धागा स्नेह, विश्वास और संरक्षण का प्रतीक है। आप सभी का स्नेह मुझे हर दिन और अधिक जिम्मेदार बनाता है। आपका आत्मसम्मान, आपकी सुरक्षा और स्वावलंबन यही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका भाई विष्णु देव साय हर सुख-दुख में, हर मोड़ पर, आपके साथ है। रक्षाबंधन का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र बंधन, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। माँ बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बहनों का जीवन सुख-समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण हो।
ब्रह्मकुमारी बहनो से बँधवाओ राखी
वहीँ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 अगस्त को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।
