Begin typing your search above and press return to search.

CM विष्णुदेव ने यहां से की भाजपा के विजय बूथ अभियान की शुरुआत, बोले-हर घर में BJP झंडा लगाना...

CM Vishnudeo:

CM विष्णुदेव ने यहां से की भाजपा के विजय बूथ अभियान की शुरुआत, बोले-हर घर में BJP झंडा लगाना...
X
By Sandeep Kumar

CM Vishnudeo रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम "विजय बूथ अभियान"का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया।

सीएम साय ने कांदुल स्थित मंदिर में माँ जगदम्बा की आराधना की और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली व प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत की कामना की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने जनता से 36 वादा करके एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पूरे पांच साल जनता को धोखे में रखा, लेकिन इस बार उसको सबका सिखाना है, उसका पूरा सफाया करना है। क्योंकि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और कांग्रेस द्वारा मिले धोखे को जनता अच्छे से समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सबको पूरा करेगी, जिसके लिए आप सबको भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story