Begin typing your search above and press return to search.

CM Vishnudeo: हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद, CM विष्णुदेव बोले-कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी

CM Vishnudeo: सीएम साय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए पर कहा कि जब-जब ये हारते हैं तो इनको ईवीएम याद आता है। जीतने पर ये कोई सवाल नहीं उठाते।

CM Vishnudeo: हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद, CM विष्णुदेव बोले-कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा दौरे के लिए रवाना होने से पहले हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है।

सीएम साय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए पर कहा कि जब-जब ये हारते हैं तो इनको ईवीएम याद आता है। जीतने पर ये कोई सवाल नहीं उठाते।

छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि उसके नेताओं ने हमारे बड़े-बड़े नेताओं पर लगातार अनर्गल बयानबाज़ी की है। कांग्रेसियों ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी है।

प्रदेश में चुनाव संपन्न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में अच्छा मतदान हुआ है, जो हमारे पक्ष में है। हमने सभी जगह से फीडबैक लिया है, साकारात्मक खबरें आ रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story