Begin typing your search above and press return to search.

छुट्टी की खबर: बैंकों ने इस दिन मांगा सार्वजनिक अवकाश, पढ़िये CM को पत्र में क्या लिखा

Bank Holiday: ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के राज्य सचिव वाई गोपाल कृष्णा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखिकर छत्तीसगढ़ राज्य के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में 'रामनवमी' हेतु निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत् अवकाश घोषित करने की मांग की है।

छुट्टी की खबर: बैंकों ने इस दिन मांगा सार्वजनिक अवकाश, पढ़िये CM को पत्र में क्या लिखा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।25 मार्च 2026| ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के राज्य सचिव वाई गोपाल कृष्णा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखिकर छत्तीसगढ़ राज्य के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में 'रामनवमी' हेतु निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत् अवकाश घोषित करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवकाश की मांग करते हुए पत्र में लिखा है, छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय सरकार, राज्य के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी पूर्णरूप से संवेदनशील है एवं उनके हितों के लिए भी समय-समय पर विभिन्न लाभकारी योजनाएं लागू करती रही है। इसी कड़ी में हम आपके समक्ष यह निवेदन करते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य में बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा वर्ष 2026 में कुल 18 अवकाश घोषित किए गए हैं, जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् कुल 21 अवकाश घोषित किए गए है। कंफेडरेशन ने दोनों राज्यों द्वारा इस संबंध में जारी की गई अधिसूचनाओं की प्रतिलिपि भी पत्र के साथ संलग्न किया है।



इन राज्यों ने घोषित कर दिया है रामनवमी का अवकाश

27 मार्च 2026, शुक्रवार को 'रामनवमी' के पावन पर्व पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जबकि पूर्ववर्ती वर्षों में यह अवकाश बैंक कर्मियों को दिया जाता रहा है। 'रामनवमी' के इस महा पर्व पर लगभग संपूर्ण भारतवर्ष जिसमें उत्तर पूर्व के मिजोरम, पूर्व में उड़ीसा एवं दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्य भी शामिल है, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् अवकाश घोषित किया गया है। अतः आपसे करबद्ध निवेदन करते है कि इस पवित्र त्योहार के अवसर पर अपनी संवेदनशीलता का प्रदर्शन करते हुए 'रामनवमी' के अवसर पर 27 मार्च 2026, शुक्रवार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत अवकाश प्रदान कर हम सब की खुशियां दोगुनी कर दें।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story