Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में उमसभरी गर्मी से परेशान लोग, अगले 10 दिनों में गुलाबी ठंड देगी दस्तक, आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, खासतौर पर राजधानी रायपुर में। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद से ही यहां गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से बस्तर में आज यानि 16 अक्टूबर से लेकर अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में उमसभरी गर्मी से परेशान लोग, अगले 10 दिनों में गुलाबी ठंड देगी दस्तक, आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना
X
By Pragya Prasad

रायपुर, एनपीजी न्यूज। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, खासतौर पर राजधानी रायपुर में। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद से ही यहां गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से बस्तर में आज यानि 16 अक्टूबर से लेकर अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।

बस्तर संभाग के भी अधिकतर जिलों में बारिश के आसार

बस्तर संभाग के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में भी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में बस्तर से मानसून लौट जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जिससे गुलाबी ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी-उत्तर पूर्वी हवाओं का भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में प्रवेश हो चुका है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

बिलासपुर में हो सकती है हल्की बारिश

बिलासपुर में आज हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, इससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो जाएगी। मंगलवार को भी यहां का मौसम बदल गया। दिन में आसमान में बादल छाए रह, फिर शाम में कुछ इलाकों में बारिश हुई। हालांकि इस दौरान उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। रात में अब गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। ओस भी गिरने लगी है। दिन और रात के तापमान में करीब 8 डिग्री का अंतर है।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहा। यहां रात में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

रायपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था। वहीं बिलासपुर में दिन का पारा 33 डिग्री, अंबिकापुर में 31.9 डिग्री, जगदलपुर में 33.4 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दंतेवाड़ा सबसे गर्म

प्रदेश में मंगलवार 15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा। वहीं पेंड्रा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा सुकमा जिले के कोंटा में 120 मिलीमीटर बारिश हुई।

इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

वहीं लौटते मानसून के असर से प्रदेश में 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं आने वाले कुछ दिनों के बाद से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Pragya Prasad

पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव। दूरदर्शन मध्यप्रदेश, ईटीवी न्यूज चैनल, जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, आईबीसी 24, न्यूज 24/लल्लूराम डॉट कॉम, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद अब नया सफर NPG के साथ।

Read MoreRead Less

Next Story