Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh WCD Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 91 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए कौन गया कहां!

Chhattisgarh WCD Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ WCD विभाग में 91 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया, सीधी पोस्टिंग लिस्ट यहां उपलब्ध। जिलेवार नियुक्तियों की पूरी जानकारी अब पढ़ें।

Chhattisgarh WCD Transfer List 2025: छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 91 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए कौन गया कहां!
X
By Ragib Asim

Chhattisgarh Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 25 जून 2025 को एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी कर 91 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की कंडिका 3.15 के तहत पारित किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस आदेश से राज्यभर में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और परियोजनाओं में नई गति लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशासनिक जरूरत और व्यक्तिगत व्यय पर हुए ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को प्रशासनिक कसौटी और विभागीय आवश्यकता के आधार पर एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों का तबादला उनके स्वयं के व्यय पर किया गया है।

  • ज्योत्सना टोप्पो, जो अब तक कोरबा में तैनात थीं, उन्हें जशपुर भेजा गया है।
  • एस.एस. चौहान का तबादला बस्तर से कोंडागांव किया गया है।
  • प्रमोद पटेल अब कोंडागांव से बस्तर में अपनी सेवाएं देंगे।
  • शांतिलाल नेताम को संचालनालय रायपुर से कोरबा स्थानांतरित किया गया है।

स्वयं के खर्च पर स्थानांतरित अधिकारियों में शामिल हैं

  • राकेश अग्रवाल (जशपुर से बिलासपुर)
  • कविता यादव (कोंडागांव से केशकाल)
  • सुरेश कुमार ठाकुर (बालोद से बिलासपुर)
  • गायत्री जायसवाल (रायपुर से जांजगीर-चांपा)

ट्रांसफर लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

इस स्थानांतरण सूची में सहायक ग्रेड-1, ग्रेड-2, परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी जैसे विभिन्न स्तर के अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख नामों में हैं –

  • विजय नाग
  • कविता साहू
  • सरिता टंडन
  • रेखा ठाकुर
  • प्रियंका साहू
  • नेहा चौबे
  • बिंदु सोलंकी
  • ... और अन्य 80 से अधिक अधिकारी।

पूरी 5 पन्नों की सूची और पीडीएफ यहां देखें:

छत्तीसगढ़ ट्रांसफर लिस्ट पीडीऍफ़



इस फैसले से क्या होगा असर?

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं में जहां धीमी प्रगति थी, वहां अब नई टीम के आने से रफ्तार बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। सरकार का मानना है कि इन तबादलों से जमीनी स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी और महिलाओं व बच्चों से जुड़ी योजनाओं को नया बल मिलेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story