Chhattisgarh Vidhansabha Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त व सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर को सदन ने दी श्रद्धांजलि
Chhattisgarh Vidhansabha Monsoon Session 2025: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्व शेखर दत्त और सक्ती रियासत के राजा व पूर्व विधायक स्व सुरेंद्र बहादुर सिंह के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी उपलब्धियों को सदन के सामने रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने सदन की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित की। इसके बाद सदन की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

Chhattisgarh Vidhansabha Monsoon Session 2025: रायपुर। पूर्व आईएएस व छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त व सक्ती रियासत के राजा व सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व सुरेंद्र बहादुर सिंह को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन की कार्रवाई प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पूर्व राज्यपाल व सक्ती रियासत के राजा स्व सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्पीकर सहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में सदन को बताया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित विधायकों ने दिवंगतों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया। मौन धारण के बाद स्पीकर ने सदन की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की। तय समय बाद सदन की कार्रवाई प्रारंभ हुई। विधानसभा की कार्रवाई प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने दिवगंतों के निधन की जानकारी देने के साथ ही सबसे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल व पूर्व आईएएस शेखर दत्त के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में सदन को बताया।
इसके बाद सक्ती रियासत के राजा व सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह के राजनीाति जीवन के बारे में जानकरी दी। विधानसभा अध्यक्ष के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राज्यपाल स्व शेखर दत्त व पूर्व विधायक स्व सुरेंद्र बहादुर सिंह के सथ बिताए क्षणों,उनकी सहजता और आत्मीय क्षणों को याद किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि सक्ती रियायत के राजा स्व सुरेंद्र बहादुर और हमारे परिवार के बीच आत्मीय संबंध रहे हैं। हम दोनों के बीच आखिरी समय में खटास आया, पर हम दोनाें को नुकसान नहीं हुआ।
पूर्व के अवसरों का स्मरण करते हुए डॉ महंत ने कहा कि राजा के लिए मैं लड़की देखने नेपाल भी गया था। रानी साहिबा को लेकर आए। राजा के निधन के बाद आज वे बहुत दु:खी हैं अकेली है। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व राज्यपाल स्व शेखर दत्त को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति वे हमेशा संवेदनशील थे। छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सलवाद को लेकर उनकी पीड़ा दिखाई देती थी। उनकी भी सोच थी कि देश के साथ ही छत्तीसगढ़ माओवाद से मुक्त हो। उनका सपना आज साकार होते दिखाई दे रहा है।
उम्मीद करते हैं कि जल्द ही देश के साथ छत्तीसगढ़ भी माओवाद से मुक्त होगा। इस दिशा में राज्य सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व राज्यपाल स्व दत्त का स्मरण करते हुए कहा कि वे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इसके बाद भी उनके व्यवहार में कभी कोई अंतर नहीं आया। राज्यपाल के रूप में उनकी सेवाओं को हम सब याद कर रहे हैं। सक्ती रियासत के राजा स्व सुरेंद्र बहादुर को याद करते हुए कहा कि वे कुशल जनप्रतिनिधि और मिलनसार थे।
