Begin typing your search above and press return to search.

CG विधानसभा बजट सत्र 2026: अटैचमेंट होगा खत्म: मंत्री ने सदन में की घोषणा, पढ़िए क्या है मामला

Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विधायक प्रबोध मिंज के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य विभाग में तत्काल प्रभाव से अटैचमेंट को समाप्त करने की सदन में घोषणा की। मंत्री ने सदन को आश्वस्त कराते हुए कहा, इस घोषणा को 15 दिनों के भीतर अमल में लाएगा।

Attachment News
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

रायपुर 12 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विधायक प्रबोध मिंज के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य विभाग में तत्काल प्रभाव से अटैचमेंट को समाप्त करने की सदन में घोषणा की। मंत्री ने सदन को आश्वस्त कराते हुए कहा, इस घोषणा को 15 दिनों के भीतर अमल में लाएगा।

विधायक प्रबोध मिंज ने उत्तर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों में चिकित्सक से लेकर मेडिकल स्टॉप की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा, जिन चिकित्सकों व मेडिकल स्टॉफ की ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में नियुक्ति की जाती है, वे कुछ ही दिनों बाद अटैचमेंट के बहान शहरी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल में ना तो चिकित्सक हैं और ना ही स्टॉफ। विधायक प्रबोध मिंज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से पूछा है, संलग्नीकरण की नीति क्या है, किन शर्तों पर संलग्नीकरण किया जाता है। क्या अपनों को उपकृत करने के लिए अटैचमेंट करते हैं। विधायक ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों का संलग्नीकरण जनता की सुविधा के लिए करते हैं या फिर अफसरों और पहुंच वाले अफसरों को उपकृत करने के लिए किया जाता है।

मंत्री ने दिया इस तरह जवाब और सदन को कराया आश्वस्त

विधायक के सवाल पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि विभाग में किए गए सभी अटैचमेंट का परीक्षण कराएं, परीक्षण के बाद नियम विरुद्ध किए गए अटैचमेंट का समाप्त करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री फिर कहा, सभी अटैचमेंट को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सदन में मंत्री ने इस बात की घोषणा भी कर दी। मंत्री ने साफ कहा कि गैर जरुरी अटैचमेंट को 15 दिनों के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा,पीएचसी सीएचसी जिला अस्पताल में अटैचमेंट को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का घोषणा करता हूं। इसका पालन अतिशीघ्र कराया जाएगा।

विधायक प्रबोध मिंज ने उठाए थे ये सवाल

सरगुजा जिले अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत पद एवं उनके विरुद्ध वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी, विधानसभावार उपलब्ध करावें? (ख) प्रश्नांक 'क' अनुसार कौन-कौन से कर्मचारी कब से एवं कहां अन्यत्र संलग्न किए गए हैं ? (ग) रिक्त पदों की पूर्ति कब तक कर कर्मचारी पदस्थ किए जावेंगे? (घ) सरगुजा जिले में भवनविहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी विधानसभावार उपलब्ध करावें एवं कब तक क्षेत्रों में भवन उपलब्ध करावेंगे।

ये है मंत्री का लिखित जवाब

जानकारी पुस्तकालय में रखें प्रपत्र "अ" अनुसार है। (ख) जानकारी पुस्तकालय में रखें प्रपत्र "ब" अनुसार है। (ग) भर्ती एक सतत् प्रक्रिया है, निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है। (घ) जानकारी पुस्तकालय में रखें प्रपत्र "स" अनुसार है। समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story