Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session 2025: राज्य में रिक्त है स्त्री रोग विशेषज्ञों के 239 पद, सभी 33 जिलों में है कमी,देखिए कहां कितने पद है रिक्त
Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session 2025: प्रदेश भर में स्त्री रोग विशेषज्ञों के कुल 239 पद रिक्त हैं। आज जिलेवार रिक्त पदों की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी है।

Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session 2025: रायपुर। विधानसभा सत्र में आज प्रश्नकाल समाप्त हो चुका है। विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष ने भी आज कई सवाल लगाए हैं। जिनका लिखित और मौखिक उत्तर मंत्री दे रहे हैं। आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत पांच मंत्रियों के जवाब देने की पारी हैं। ऐसे ही एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बताया है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी है। प्रदेश भर में कुल 239 स्त्री रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त है।
प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। इसकी जानकारी आज विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री के एक सवाल के लिखित जवाब में मिली। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने प्रश्न पूछा था कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में स्त्रीरोग विशेषज्ञों के कितने पद रिक्त हैं?जिलेवार जानकारी देवे? स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2023 में पीएससी के माध्यम से कितने स्त्री रोग विशेषज्ञों का चयन किया गया था,उनमें से कितने चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, कितने की नहीं की गई,नियुक्ति नहीं करने का कारण क्या है,जानकारी देवें?
जिस पर लिखित जवाब देते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग में प्रदेश भर में स्त्री रोग विशेषज्ञों के कुल 239 पद रिक्त हैं। वर्ष 2023 में राज्य में पीएससी के माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञों की भर्ती नहीं की गई है। इसलिए शेष का प्रश्न उपस्थित नहीं होता। जिलेवार रिक्त पदों की संख्या भी मंत्री ने उपलब्ध करवाई है।
रायपुर में 5 पद रिक्त, बलौदाबाजार में 6,गरियाबंद में 7,धमतरी में 3,,कबीरधाम में 14,महासमुंद में 4,राजनांदगांव में 8,दुर्ग में 5,बालोद में 9,बेमेतरा में 11,मोहला मानपुर में 4,खैरागढ़– छुईखदान में 5, बिलासपुर में 5, जीपीएम में 4,मुंगेली में 5, कोरबा में 1,रायगढ़ में 8, जांजगीर में 14, सक्ती में 6,सारंगढ़– बिलाईगढ़ जिले में 7,जगदलपुर में 10, कोंडागांव 9, बीजापुर में 10, कांकेर में 11, दंतेवाड़ा में 12,सुकमा में 5, नारायणपुर में 5,सरगुजा में 11, बलरामपुर में 4, सूरजपुर में 9,कोरिया में 4, जशपुर 10, एमसीबी में 8 पद स्त्री रोग विशेषज्ञों के रिक्त हैं।
