Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session: प्रदेश के उद्योगों में बीते दो साल में 227 श्रमिकों की मौत; 183 घायल, उद्योग मंत्री ने सदन को दी जानकारी

Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session: प्रदेश में संचालित उद्योगों में पिछले 2 साल में हुए हादसों में जान गंवाने वाले श्रमिकों एवं घायल श्रमिकों का डाटा मंत्री ने सदन में उपलब्ध करवाया है।

Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session: प्रदेश के उद्योगों में बीते दो साल में 227 श्रमिकों की मौत; 183 घायल, उद्योग मंत्री ने सदन को दी जानकारी
X
By Radhakishan Sharma

Chhattisgarh Vidhan Sabha winter Session: रायपुर। प्रदेश के उद्योगों में सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उद्योगों में लापवाही के चलते वहां काम करने वाले श्रमिक लगातार मौत के मुंह में समा रहे है। इसके अलावा बड़ी संख्या में दुर्घटना में घायल होकर जीवन भर के लिए अपाहिज भी हो जा रहे हैं। इस संबंध में आज विधानसभा में सवाल पूछा गया था। जिसके लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने जो आंकड़े दिए वह काफी बड़े हैं। मंत्री के लिखित जवाब के अनुसार मात्र दो सालों में ही 227 श्रमिकों ने फैक्ट्रियों में दुर्घटनाओं में अपनी जानें गवाई है। इसके अलावा 183 मजदूर घायल भी हुए हैं।

आज इस संबंध में अकलतरा से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने सवाल पूछा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से उन्होंने अपने लिखित प्रश्न में पूछा था कि प्रदेश में संचालित औद्योगिक इकाइयों में विगत दो वर्षों में हुए हादसों में कितने श्रमिकों की मृत्यु हुई है और कितने घायल हुए हैं? वर्षवार, उद्योगवार जानकारी प्रदान करें? आगे उन्होंने पूछा था कि क्या घटित घटनाओं/दुर्घटनाओं की जांच कराई गई और जांच में कौन-कौन सी कमियां पाई गई है एवं उस पर क्या-क्या कार्यवाही की गई? संयंत्रवार, प्रकरणवार संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं।

जिसके लिखित जवाब में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया है कि पिछले 2 वर्षों में वर्ष 2024 एवं 2025 में 27 नवंबर 2025 तक की अवधि में प्रदेश में संचालित औद्योगिक इकाइयों हुए हादसों में 227 श्रमिकों/ कामगारों की मौत हुई एवं 183 श्रमिक घायल हुए। उद्योगवार हुए हादसों की जानकारी, दुर्घटनाओं की जांच में पाई गई कमियों तथा उस पर की गई कार्यवाही की जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र में उपलब्ध होना मंत्री ने बताया है।

Next Story