Chhattisgarh Rainfall 2025: छत्तीसगढ़ में अब तक 658.6 मिमी बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा और बेमेतरा में सबसे कम — जानें अपने जिले का हाल

Chhattisgarh Rainfall 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 658.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1100.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 334.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 596.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 557.6 मि.मी., गरियाबंद में 538.0 मि.मी., महासमुंद में 545.4 मि.मी. और धमतरी में 521.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 689.9 मि.मी., मुंगेली में 689.1 मि.मी., रायगढ़ मs 807.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 875.1 मि.मी., कोरबा में 723.5 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 648.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 599.9 मि.मी., सक्ती में 735.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 522.1 मि.मी., कबीरधाम में 492.1 मि.मी., राजनांदगांव में 564.0 मि.मी., बालोद में 629.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 816.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 465.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 498.8 मि.मी., सूरजपुर में 829.3 मि.मी., जशपुर में 751.8 मि.मी., कोरिया में 778.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 725.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 779.4 मि.मी., कोंडागांव में 502.0 मि.मी., नारायणपुर में 697.8 मि.मी., बीजापुर में 818.2 मि.मी., सुकमा में 526.4 मि.मी., कांकेर में 604.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 708.4 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
-
Home
-
Menu
