Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: BJP में एक और 'चायवाले' को बड़ा मौका, छत्तीसगढ़ के इस निगम में बनाया मेयर प्रत्याशी

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: चुनावी चर्चा के बीच एक बात जो तेजी के साथ जोर पकड़ रही है और प्रदेश के साथ ही देश की राजनीति में सोशल मीडिया के जरिए अपनी जगह बना रही है, वह है,एक ओर चायवाले को राजनीति में बड़ा प्लेटफार्म मिलने जा रहा है।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: BJP में एक और चायवाले को बड़ा मौका, छत्तीसगढ़ के इस निगम में बनाया मेयर प्रत्याशी
X
By Neha Yadav

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: रायगढ़। राजनीति में कब किसका भाग्योदय हो जाए या फिर अस्त हो जाए। कहा नहीं जा सकता और कल्पना भी नहीं की जा सकती। बहरहाल हम भाग्योदय की ही बात करेंगे। सियासत चीज ही ऐसी है, कब किस पर किस नेता की नजर लग जाए और कुर्सी मिल जाए। कुछ ऐसा ही वाकया छत्तीसगढ़ के इस नगर निगम के उम्मीदवार पद को लेकर सामने आया है। भाजपा ने एक और चायवाले को ऊंची कुर्सी सौंपने का मन बना लिया है। तभी तो एक चायवाले को मेयर केंडिडेट बना दिया है।

भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए जीवर्धन चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। जीवर्धन की उम्मीदवारी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर दिग्गज नेताओं को ना केवल चौंका दिया है वरन अचरज की नजरों से भी देख रहे हैं। कार्यकर्ता यह सोच रहे हैं कि किस कदर बड़े नेताओं की नजर छोटे से कार्यकर्ताओं पर रहती है। जीवर्धन की बात करें तो एक चायवाले को भाजपा ने मेयर केंडिडेट बनाया है। हालांकि एनपीजी ने अपने राजनीतिक विश्लेषण में मेयर पद की दौड़ में जीवर्धन को गंभीर उम्मीदवार बताया था।

एनपीजी का राजनीतिक आंकलन सच साबित हुआ है। एनपीजी के अपने राजनीतिक विश्लेषण के बीच चायवाले की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। रायगढ़ और राजनादगांव के अलावा बिलासपुर नगर निगम मेयर केंडिडेट की घोषणा ने सबको चौंका दिया है। मधुसूदन यादव पहले भी महापौर रह चुके हैं। भाजपा ने आश्चर्यजनक ढंग से उनके नाम की घोषणा कर दी है। बिलासपुर ओबीसी सीट है। यहां से भाजपा ने महिला उम्मीदवार पूजा विधानी को चुनाव मैदान में उतारकर रणनीतिकारों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

रायगढ़ नगर निगम मेयर के लिए भाजपा ने चाय दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान को केंडिडेट बनाया है। केंडिडेट बनाने के पीछे उनकी अपनी उपलब्धि भी बड़ी है। आरएसएस से जुड़ाव के अलावा नशा मुक्ति आंदोलन के अग्रणी होने के साथ ही भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में रायगढ़ जिले में उनकी गिनती होती है।

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story