Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर से शुक्रवार को जेपी नड्डा करेंगे राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

Chhattisgarh News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जशपुर से राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ पार्टी की राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर से शुक्रवार को जेपी नड्डा करेंगे राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ
X
By Ragib Asim

Chhattisgarh News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जशपुर से राज्य की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ पार्टी की राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बयान जारी कर बताया कि, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के जशपुर में रहेंगे, जहां वे राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

नड्डा शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस के जशपुर ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे दोपहर 12:20 बजे जशपुर के प्रसिद्ध श्री बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

दोपहर 1:10 बजे जेपी नड्डा जशपुर के प्रसिद्ध रंजीता स्टेडियम ग्राउंड से राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और परिवर्तन रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी करेंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story