Chhattisgarh News: फूड पाॅइजनिंग से छात्रा की मौत, चिकन-मटन पार्टी में खाना खाने के बाद 15 बीमार...सीएम ने किया पोस्ट...
Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में चिकन-मटन पार्टी में खाना खाने के बाद 15 लोग फूड पाॅइजनिंग का शिकार हो गये। वहीं, 8 साल की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है

Chhattisgarh News: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में चिकन-मटन पार्टी में शामिल हुये 15 लोग बीमार हो गये। वहीं, आश्रम में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा जयंती कोर्राम की मौत हो गई। बीमार लोगों को देखने के लिए मंत्री केदार कश्यप कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा...
''कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।''
दरअसल, बीते सोमवार को कोंडागांव के हंगवा गांव निवासी तुला कोर्राम के घर छट्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात में मेहमानों के लिए चिकन-पनीर बनाया गया था। खाना खाने के बाद अगले दिन गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार छात्रा जयंती कोर्राम निवासी राकसमेटा की मौत हो गई।
जिनका उपचार जारी है उनमें सविता मांडवी, अनिल कोर्राम, पांचू कोर्राम, अंतू कोर्राम, राजबती, सारिका कोर्राम, हर्षिला कोर्राम, सुमति कोर्राम, सुमति कोर्राम, पूजा कोर्राम, असमन कोर्राम, सुनाई कोर्राम, आशिका कोर्राम, तुलेश्वरी मांडवी, दीपिका कोर्राम है।