Chhattisgarh News: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मर्डर! महुआ बिनने निकली थी नाबालिग, ग्रामीणों में आक्रोश

Chhattisgarh News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में लापता नाबालिग छात्रा का शव जंगल में मिलने से सनसनी मच गई है। छात्रा की लाश नग्न अवस्था में मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। गांव में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका शुक्रवार की सुबह महुआ बिनने के लिए जंगल गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। आज सुबह ग्रामीणों ने बालिका की लाश जंगल में देखी। शव नग्न अवस्था में था।
आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है। घटना के बाद शव को जंगल में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गये। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण मांग कर रहे है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
