Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास से हो रहे हैं लोगों के सपने साकार...

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास से हो रहे हैं लोगों के सपने साकार...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का आशियाना हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं, अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा तो देता ही है। वहीं दूसरी ओर एक घर को अपना घर कहने में जो गौरव की अनुभूति होती है। इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सहायता से ग्रामीणों द्वारा स्वयं का आवास बनाया जा रहा है।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों के सपने साकार हो रहें हैं। पीएम आवास बनाने के लिए तो दुर्ग जिले के धमधा विकास खंड के गांव राहटादाह निवासी धरमूदास मारकंडे को अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए राशि की स्वीकृत मिल गई। और पहला किस्त 25 हजार भी मिल गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री आवास से हो रहे हैं लोगों के सपने साकारनरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान कच्चे का था। बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत जाती थी। अब अपना खुद का घर बन जाने से उनको दिक्कत नहीं जाएगी। इसी प्रकार सक्ती जिले के ग्राम गुड़रूकला निवासी विक्रम कुमार बंजारे को भी घर बनाने के लिए राशि मिल गयी है। उन्होेंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अपना खुद का मकान बन जाने के बाद अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी रहेंगे।

इसी प्रकार जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम राजाआमा निवासी कमल यादव ने कहा कि उन्हें अपना घर बनाने के लिए 1 लाख 70 हजार रूपए मिल गया है। पहले कच्चे मकान में रहने केे कारण बरसात के दिनों में सांप-बिच्छु का डर बना रहता था। और छत से पानी टपकता रहता था। रात भर हमारा परिवार सो नहीं पाता था। अब पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना खुद का पक्का मकान मिल रहा है। इसी प्रकार महासमुंद जिले के ग्राम डोंगल निवासी फूल बाई मिरी ने बताया कि घर बनाने के लिए उन्हें 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि मिल गयी है। अब अपने परिवार के साथ पक्के मकान में आराम से रहेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story