CG में मौसम का डबल अटैक, सुबह-शाम कंपकंपी, दोपहर में बढ़ी तपिश, दो दिन बाद फिर बढ़ेगा पारा

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंडी तो दोपहर में गर्मी पड़ रही है। छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में दो दिन के बाद बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।
दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। साथ ही दोपहर में गर्मी पड़ रही है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
बात करें अगर पिछले 24 घंटे के तापमान कि तो न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके इलावा अलावा पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, रायपुर-जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम का असर लोगों की सेहत पर
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ता है। मौसम के बदले मिजाज के कारण लोगों को सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया की शिकायत हो सकती है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर सहित निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से ज्यादा मरीज सामने आए। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
ठंड से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने।
घर के अंदर रहे और जरूरी होने पर ही बाहर निकले।
नियमित रूप से गर्म पेय का इस्तेमाल करें।
वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
Tags
-
Home
-
Menu
