CG में भूकंप के झटकों से कांपी धरती: हिलने लगे घरों के अंदर रखे सामान, जानिए कितनी रही तीव्रता और कहां रहा केंद्र
CG Earthquake News: छत्तीसगढ़ में शनिवार की रात 11 बजकर 32 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
जगदलपुर 05 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार की रात 11 बजकर 32 मिनट में लोगों ने कंपन महसूस किया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र ओड़िशा का कोरापुट जिला रहा।
कहां-कहां और कब आया भूकंप ?
शनिवार की रात 11 बजकर 32 मिनट में भूकंप के झटकों से धरती कांपने लगी। भूकंप का यह झटका छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर, ओड़िशा के कोरापुट जिले के जयपुर और बोरिमगुमा क्षेत्र में महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र ओड़िशा के कोरापुट जिले में जमीन के 5 किलोमीटर नीचे रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई।
स्थानीय लोगों ने क्या कहा ?
भूकंप का केंद्र ओड़िशा का कोरापुट जिला रहा, इसलिए इसका ज्यादा असर यहां देखने को मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों के अंदर रखा सामान हिलने लगा। डर के मारे लोग अपनी जान बचाने घर से बाहर निकल आए और सुरक्षित जगह तलाशने लगे।
इससे पहले कब आया भूकंप ?
बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई 2025 में भी छत्तीसगढ़ में भूकंप आया था। 31 जुलाई 2025 की सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप आया था। जशपुर और अंबिकापुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4 .1 मांपी गई थी। वहीं भूकंप का केंद्र जशपुर जिले के बगीचा इलाका था।
भूकंप क्यों आता है ?
जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी में विस्फोट, खनन और परमाणु परीक्षण भूकंप के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वी की बाहरी परत (लिथोस्फीयर) में स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने या फिर टकराने से भूकंप आते हैं।
