Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, IMD ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी, जाने छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिसके कारण अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि आज छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में मौसम कैसा रहेगा (Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam)?

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, IMD ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी, जाने छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
X
By Chitrsen Sahu

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिसके कारण अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आज छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में मौसम कैसा रहेगा (Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam)?

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के जिन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, सरगुजा, बिलासपुर, कोरिया, सूरजपुर, महासमुंद, राजनांद गांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही और जशपुर शामिल है। इसके साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है और लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में रुक-रुक कर हो रही बारिश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात से ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह भी कई जगहों पर रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के जिलों में पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग - अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस
  • पेंड्रारोड- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story