Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में APP को बड़ा झटका: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी BJP में शामिल...

Big blow to APP in Chhattisgarh:आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में APP को बड़ा झटका: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी BJP में शामिल...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Big blow to APP in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में आप को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हुपेंडी ने कांकेर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story