Begin typing your search above and press return to search.

CG Weather Update: 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच 22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
X
By Chitrsen Sahu

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेशवासियों को बीते दो दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर लोग घर से निकलने के लिए कतरा रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है।

देर शाम बदलेगा मौसम का मिजाज

दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा-आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत 22 जिलों में थंडरस्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बिजली गिर सकती है। इसके अलावा बाकी बचे अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग की माने को जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी होगी। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिक तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story