Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा: अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, राजनांदगांव सबसे गर्म, बदलते मौसम में IMD की एडवाइजरी जारी

रायपुर 19 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी ड्राई बना हुआ है। बदलते मौसम में IMD ने एडवाइजरी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा ?

mausam update
X

फोटो सोर्स- NPG.NEWS

By Chitrsen Sahu

रायपुर 19 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ का मौसम अभी पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले 7 दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ने के आसार है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी न तो बारिश और न ही तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश का मौसम अभी पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक और अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान ?

बात करें पिछले 24 घंटे यानी बुधवार के तापमान की तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

क्या मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी की है ?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी किसी भी तरह का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ का मौसम अभी पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। साथ ही अगले एक हफ्ते तक मौसम के इसी तरह से बने रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

क्या पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश ?

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर भारत से होकर गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम में देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत से जब पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, तो गरज-चमक के साथ ही तूफानी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

IMD ने क्या सलाह दी ?

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story