Begin typing your search above and press return to search.

CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, इस जिलें में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने लोगों से की ये अपील

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही बलरामपुर में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी, इस जिलें में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने लोगों से की ये अपील
X
By Chitrsen Sahu

Chhattisgarh Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार को 8 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही बलरामपुर में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ के इम जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज छत्तीसगढ़ के जिन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बेमेतरा और सूरजपुर शामिल है। वहीं बलरामपुर में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं सरगुजा संभाग में भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के ओड़गी में सबसे ज्यादा 69.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग (IMD) के आंकडों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में 5 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले 5 दिन में उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने एक ओर जहां आज आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story