Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh: सामूहिक खुदकुशी, कांग्रेस कार्यकर्ता ने दो बेटों, पत्‍नी समेत खाया जहर, चारों की मौत

Chhattisgarh: जांजगीर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पंचराम यादव(65) ने अपने दो बेटे और पत्नी सहित जहर खा लिया। घटना में पहले ही दिन बड़े बेटे नीरज यादव(28) की मौत हो गई। पंचराम उनकी पत्नी और छोटे बेटे की हालत गंभीर था। तीनो का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान आज तीनो की मौत हो गई।

Chhattisgarh: सामूहिक खुदकुशी, कांग्रेस कार्यकर्ता ने दो बेटों, पत्‍नी समेत खाया जहर, चारों की मौत
X
By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। जांजगीर चाम्पा के कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ शनिवार को जहर खा लिया था। बड़े बेटे नीरज (28) की सिम्स में शनिवारबको ही इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इनका इलाज बिलासपुर के एक प्रायवेट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान देर हालात और भी गंभीर होते चले गई। रविवार की सुबह तीनों की मौत हो गई ।

जानिए मामला

शारदा चौक जांजगीर निवासी पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले इसलिए सामने दरवाजे पर ताला लगा दिए थे और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिए थे।

सबने अपनी मोबाइल बंद कर दिया था। पड़ोस की एक लड़की उसके घर हमेशा आती जाती थी। जब दोपहर 12 बजे वह उनके घर गई और ताला बंद देखा तो पीछे से जाकर आवाज लगाई फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब वह वापस चली गई।

वह दो-तीन बार उसके घर जाने के लिए दरवाजे के पास आई और ताला लटकते हुए देखकर वापस लौट गई। उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो शाम सात बजे आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे।

उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उन्होने उल्टी भी की थी। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स में ही देर रात पंचराम के बड़े बेटे नीरज यादव की मौत हो गई।

अन्य तीन सदस्यों का इलाज बिलासपुर के आरबी हाॅस्पिटल में चल रहा था। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई है।

कर्ज से था परेशान

आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था। पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है। इससे वे परेशान हैं। बहरहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Next Story