Chhattisgarh Holiday: CG छुट्टी ब्रेकिंग न्यूजः रामनवमी को अब सार्वजनिक अवकाश, इस ऐच्छिक अवकाश को भी सामान्य अवकाश में बदला गया

X
By - Sandeep Kumar |15 March 2024 7:02 PM IST
Chhattisgarh Holiday:सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उधर, चेट्री चंड महोत्सव पर पहले ऐच्छिक अवकाश मिलता था...
Chhattisgarh Holiday: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। याने सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे। बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन के आग्रह पर सरकार ने रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बता दें, बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेवा साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्यौहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की गुजारिश की थी। सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उधर, चेट्री चंड महोत्सव पर पहले ऐच्छिक अवकाश मिलता था। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इसे सामान्य अवकाश घोषित किया था। जीएडी ने इसका भी आदेश जारी कर दिया है। देखिए दोनों आदेश और बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन का पत्र...
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
