Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Education: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का ऐसा बुरा हाल...कॉलेज में बरसों से एक प्रोफेसर नहीं, स्कूलों में सालों से 55 हजार पद खाली

Chhattisgarh Education: छत्तीसगढ़ के कालेजों में प्रोफेसरों के पूरे पद खाली हैं ही प्राचार्यों के भी केवल 43 पद भरे हैं। 292 पद रिक्त हैं। कमोवेश यही स्थिति स्कूल शिक्षा की भी है।

Chhattisgarh Education: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का ऐसा बुरा हाल...कॉलेज में बरसों से एक प्रोफेसर नहीं, स्कूलों में सालों से 55 हजार पद खाली
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Chhattisgarh Education: रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य, प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापको के कुल 3221 पद रिक्त हैं। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक , प्रधान पाठक प्राथमिक, व सहायक शिक्षकों के 54939 पद रिक्त है। आज विधानसभा में उच्च शिक्षा व स्कूल शिक्षा मंत्री का प्रभार सम्हाल रहें बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सवाल पूछा कि प्रदेश में 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में महाविद्यालयीन पद संरचना शैक्षणिक के अनुसार स्वीकृत, भरे तथा रिक्त पदों की संख्या पूछी। साथ ही पूछा कि क्या रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने की आवश्यकता है? यदि हां तो प्रक्रिया कब तक प्रारंभ की जाएगी? अपने तीसरे प्रश्न में महंत ने पूछा कि रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक क्या वैकल्पिक अस्थाई व्यवस्था की जाएगी?

जिसके जवाब में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में महाविद्यालय पद संरचना शैक्षणिक के अनुसार स्वीकृत, भरे तथा रिक्त पदों की संख्या की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार प्राचार्य के स्वीकृत पद 335 है पर केवल 43 पद भरे हैं. प्राचार्य 292 पद रिक्त हैं। प्राध्यापक के 760 पद स्वीकृत है। जिसमें के सारे के सारे पद रिक्त हैं। एक भी पद प्राध्यापक के नहीं भरे हैं। सहायक प्राध्यापक के 5315 पद स्वीकृत है जिनमें से 3146 पद भरे हैं और 2169 पद रिक्त हैं। इस तरह से उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक के कुल 3221 पद रिक्त हैं।

इन पदों पर मंत्री ने भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन बताया है। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती होने पर अतिथि व्याख्याताओं की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

इसी तरह विधायक गोमती साय ने अतारंकित प्रश्न में प्रदेश के प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी और रिक्त पदों पर पूर्ति कब तक कर दी जाएगी इसकी जानकारी मांगी। जिसके जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है कहा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से समय कालीन प्रशिक्षण आयोजित कर एवं विभिन्न स्तर पर शैक्षिक गुणवत्ता हेतु पर्यवेक्षक कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु प्रयास किए जाने की बात बृजमोहन ने कही। मंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में विभिन्न संवर्ग के 5439 पद रिक्त हैं।

मंत्री ने बताया कि प्राचार्य के 4783 स्वीकृत पद में 1207 पद में कार्यरत है और 3576 पद रिक्त है। व्याख्याता के 40806 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 32628 पदों में कार्यरत हैं। 8203 पद रिक्त है। प्रधान पाठक माध्यमिक के 12123 पद स्वीकृत है जिनमें से 8236 पदों पर कार्यरत है। 3886 पद रिक्त है। शिक्षक के 54342 पद स्वीकृत है। जिनमें 44179 पदों पर शिक्षक कार्यरत है। रिक्त 10226 पद हैं।

प्रधान पाठक प्राथमिक के 29521 पद स्वीकृत है। कार्यरत 26363 पदों पर कार्यरत है। रिक्त 3158 पद है। सहायक शिक्षक के 76397 पद स्वीकृत है। 49459 पदों पर सहायक शिक्षक कार्यरत है। 25890 पद रिक्त है। इस तरह स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 54939 पद है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story