Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime Stats: छत्तीसगढ़ में अपराध बेलगाम! हर दिन 7 रेप, 2 मर्डर और 20 चोरी, आंकड़े होश उड़ा देंगे!

Chhattisgarh Crime Report: छत्तीसगढ़ में अपराधों के आंकड़े भयावाह हैं। पिछले ढाई सालों में हर दिन दो से ज्यादा मर्डर,सात से ज्यादा रेप,एक से ज्यादा लूट ओर बीस चोरियां हो रही हैं। वहीं पुलिस आधे प्रकरणों में भी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। पिछले ढाई साल में प्रदेश में 1009 लूटमार,7152 बलात्कार 2478 मर्डर हुए हैं।

CG Crime Stats: छत्तीसगढ़ में अपराध बेलगाम! हर दिन
X

CG Crime Stats

By Ragib Asim

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध (Chhattisgarh Crime Report) के भयावाह आंकड़े देखने को मिले है। विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब के विश्लेषण में जानकारी मिली है कि पिछले ढाई साल में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन दो से ज्यादा मर्डर 7 से ज्यादा रेप 20 से ज्यादा चोरियां और एक से ज्यादा लूट हो रहे हैं। यह आकंड़े जनवरी 2023 से 15 जून 2025 तक के हैं। वही कार्यवाही और अपराधियों को पकड़ने की बात करें तो अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।

विधायक देवेंद्र यादव ने गृहमंत्री विजय शर्मा से प्रदेश में जनवरी 2023 से 15 जून 2025 तक हुए चोरी लूटमार हत्या बलात्कार गोलीबारी के आंकड़ों और आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में सवाल पूछा था। हालांकि पूछे गए समय अवधि में 1 वर्ष पिछली कांग्रेस की सरकार थी वही डेढ़ वर्ष तक भाजपा की सरकार है। सरकार चाहे जो भी हो अपराध के आंकड़े डराने वाले हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में छत्तीसगढ़ पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।

विधायक देवेंद्र यादव के अलावा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी अपराध के आंकड़ों को लेकर विधानसभा में प्रश्न पूछा था। जवाब आने के बाद कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार में अपराधी फल फूल रहे हैं और उन्हें खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की दर बहुत कम है।

पिछले डेढ़ साल की सरकार में भीड़ के द्वारा हिंसा किए जाने के भी मामले सामने आए हैं। जिसमें जून 2024 में बलौदा बाजार में कलेक्ट्रेट जलाए जाने की घटना, सितंबर 2024 में कबीरधाम की घटना और अक्टूबर 2024 में बलरामपुर तथा सूरजपुर की घटना शामिल है। आईए जानते हैं अपराधों के भयावाह आंकड़े।


पिछले ढाई सालों में 902 दिनों में प्रदेश के 33 जिलों में 2478 मर्डर,1009 लूटमार और 7152 रेप हुए हैं। आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो , हर दिन का रेशियों दो से ज्यादा मर्डर, सात से ज्यादा रेप,एक से ज्यादा लूट,बीस चोरियां हुई हैं। अपहरण के भी ढाई सालों में 7826 मामले सामने आए हैं। अपहरण का विश्लेषण करें तो 8 से ज्यादा अपहरण प्रतिदिन हुए हैं। वहीं गिरफ्तारी के मामले में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।

देखें पांचों संभाग मुख्यालयों के जिलों और ऊर्जा नगरी तथा उद्योग नगरी में जनवरी 23 से 15 जून 2025 तक दर्ज प्रकरण और गिरफ्तारी के आंकड़े।

  • राजधानी रायपुर में जनवरी 2023 से 15 जून 2025 तक 3776 चोरी, 195 लूटमार,181 हत्या,580 बलात्कार,8 गोलीबारियां हुई हैं। इन अपराधों में 4740 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। जिसमें मात्र 1542 प्रकरणों में आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तारी आधे अपराधियों की भी नहीं हुई। केवल एक तिहाई आरोपी ही रायपुर पुलिस गिरफ्तार कर पाई है।
  • प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण जिले न्यायधानी बिलासपुर में जनवरी 2023 से 15 जून 2025 तक 2166 चोरी,119 लूटमार,136 हत्या,611 बलात्कार और तीन गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। जिसमें 3035 एफआईआर दर्ज़ की गई है। गिरफ्तारियां लगभग आधे आरोपियों की हुई है। कुल 1458 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • दुर्ग जिले में 2028 चोरी,123 लूटमार,121 हत्या,369 बलात्कार तीन गोलीबारी की घटनाएं उक्त समयावधि में हुई है। जिस पर 2644 एफआईआर दर्ज किए गए है। जिस पर आधे भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। 1077 प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है।
  • ऊर्जा नगरी माने जाने वाले कोरबा जिले मे 1044 चोरी,55 लूटमार,112 हत्या,376 बलात्कार और चार गोलीबारी हुई है। जिसमें 1591 अपराध दर्ज किए गए है और लगभग आधे प्रकरणों में (767 प्रकरण) में आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है।
  • इंडस्ट्रियल जिला रायगढ़ में 1117 चोरियां 53 लूटमार,153 हत्या, 336 बलात्कार हुए हैं। रायगढ़ जिले में एक भी गोलीबारी इस समय अवधि में नहीं हुई है। 1659 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 823 प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
  • सरगुजा संभाग मुख्यालय सरगुजा जिले में 917 चोरियां,38 लूटमार,143 हत्या, 371 बलात्कार हुए हैं। गोलीबारी का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। जिसमें 1469 प्रकरण दर्ज किए गए और लगभग आधे 759 प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं।
  • बस्तर संभाग मुख्यालय के जिले जगदलपुर में 257 चोरियां,28 लूटमार,53 हत्या,237 बलात्कार और एक गोलीबारी हुई है। पिछले ढाई सालों में 576 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। हालांकि अन्य जिलों से इतर जगदलपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय काम किया है। कुल 576 में 448 प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारियां की गई है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story