Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh CM Vishnudeo Sai: 2 महीना, 10 फैसलेः छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव के दो महीने में देखिए 10 बड़े फैसले

Chhattisgarh CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री चुने गए थे। इसके बाद 13 दिसंबर को उनका शपथ हुआ। 21 दिसंबर को मंत्रिमंडल ने शपथ लिया और इसके हफ्ते भर बाद मंत्रियों का विभाग बंटवारा हुआ। बहरहाल, मुख्यमंत्री चुने जाने के दो महीने के भीतर उन्होंने कई अहम फैसले किए।

Chhattisgarh CM Vishnudeo Sai: 2 महीना, 10 फैसलेः छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव के दो महीने में देखिए 10 बड़े फैसले
X
By Sandeep Kumar

Chhattisgarh CM Vishnudeo Sai: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कई नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में थे। मगर केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ का सबसे दूरस्थ और वनांचल इलाका जशपुर से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया। सीएम विष्णुदेव साय की छबि सौम्य, सहज और शालीन नेता की है। मगर उन्होंने दो महीने में फैसले कई बड़े और दमदार किए। पढ़िये उनके बड़े फैसले...

1. चर्चित पीएससी घोटाले की मुख्यमंत्री ने दिया सीबीआई जांच का आदेश। उन्होंने ट्वीट कर कहा भी सूबे के हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

2. गरीबों के लिए 18 लाख आवास बनाने की स्वीकृति।

3. विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक मार्च 2024 से एक हजार रुपए प्रदान करने का निर्णय।

4. कोल सेक्टर में भ्रष्टाचार और अराजकता पर लगाम लगाने फिर से ऑनलाईन परमिट योजना प्रारंभ।

5. भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुके आत्मानंद स्कूलों को समाप्त करने का फैसला।

6. बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक ऑपरेशन प्रारंभ करने के लिए मंत्रालय में हाई लेवल मीटिंग।

7. क्रेडा में पिछले सात साल से जमे और भाजपा के बड़े नेता के रिश्तेदार आलोक कटियार की शिकायत मिलने पर उन्होंने छुट्टी करने में देर नहीं लगाई।

8. प्रशासनिक क्षे़त्रों में मेजर सर्जरी करते हुए 89 अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट निकाली।

9. प्रशासनिक तबादलों की शिकवे-शिकायतों के बाद भी आईपीएस की लिस्ट न केवल लंबी निकाली बल्कि कलेक्टरों से ज्यादा एसपी के ट्रांसफर किए। 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे और अब 25 जिलों के एसपी बदलकर सीएम ने दिया अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय।

10. पिछली सरकार का जांच या शिकायत के बाद भी संविदा नियुक्ति देने का फैसला विष्णुदेव कैबिनेट ने पलटा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story