Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh: CM विष्णुदेव ने जवानों की शहादत को किया नमन, बोले-नक्सलियों के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया...

Chhattisgarh: CM विष्णुदेव ने जवानों की शहादत को किया नमन, बोले-नक्सलियों के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

दरसअल, जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवम् सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी-2 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इस सूचना पर 16 जुलाई 2024 को संयुक्त अभियान पर जिलो से STF, DRG, CoBRA, CRPF की टीमो को विशेष अभियान में गई थी।

अभियान पर में सर्चिंग के बाद 17 जुलाई 2024 को सुरक्षा बल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिला बीजापुर के तर्रेम एरिया में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट से STF बल के 2 जवान शहीद व 4 जवान घायल हो गये।

घटना स्थल में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है ओर घायल STF जवानों उचित उपचार हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए है।

शहीद जवान

कॉन्स्टेबल भरत साहू रायपुर

कॉन्स्टेबल सतेर सिंह कांगे नारायणपुर

घायल जवान

पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी, संजय कुमार ।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story