Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Budget Session: जेल से लौटे, सदन पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा का गले लगाकर गर्मजोश स्वागत...

Chhattisgarh Budget Session: शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद कवासी लखमा को हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जरुरी शर्तों के साथ रियासत दी है। बजट सत्र के पहले दिन कवासी लखमा सदन पहुंचे। सदन में कांग्रेस के विधायकों व नेताओं से मिलने के बाद सत्ताधारी दल के नेताओं से मुलाकात की। सत्ताधारी दल के दिग्गज नेताओं ने कवासी को गले लगा लगा गर्मजोशी से स्वागत किया।

Chhattisgarh Budget Session: जेल से लौटे, सदन पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा का गले लगाकर गर्मजोश स्वागत...
X
By Radhakishan Sharma

Chhattisgarh Budget Session: रायपुर। शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद कवासी लखमा को हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जरुरी शर्तों के साथ रियासत दी है। बजट सत्र के पहले दिन कवासी लखमा सदन पहुंचे। सदन में कांग्रेस के विधायकों व नेताओं से मिलने के बाद सत्ताधारी दल के नेताओं से मुलाकात की। सत्ताधारी दल के दिग्गज नेताओं ने कवासी को गले लगा लिया और आतिशी स्वागत किया। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हाथ मिलाकर वेलकम किया।

बजट सत्र के पहले दिन काेंटा के विधायक व पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने चिरपरिचित अंदाज में सदन पहुंचे। सदन पहुंचने के बाद सबसे पहले कांग्रेस के विधायकों व नेताओं से मुलाकात की। अपनों से मिलने के बाद सत्ताधारी दल के विधायकों से औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धर्मजीत सिंह, अजय चंद्राकर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गले लगाकर आत्मीय स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हाथ मिलाकर कवासी लखमा का वेलकम किया।

बता दें कि कोंटा के कांग्रेस विधायक व पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा ने जरुरी शर्त लगाई है। विधानसभा साफ कहा है, कवासी लखमा को जब भी सदन में आना या जाना होगा, इसकी जानकारी पहले से विधानसभा सचिव को देनी होगी। उनकी आवाजाही पर नजर रहेगी और पूरा कार्यक्रम औपचारिक रूप से दर्ज किया जाएगा। उन्हें अपने निवास क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति नहीं होगी। सत्र के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि या क्षेत्रीय कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी मौजूदगी केवल विधानसभा परिसर और सत्र की कार्यवाही तक सीमित रहेगी।

राज्यपाल का अभिभाषण, कल से शुरू होगा एक घंटे का प्रश्नकाल

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। प्रथम दिवस प्रश्नकाल नहीं रहता। कल जब विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होगी शुरुआती एक घंटे में प्रश्नकाल होगा। प्रश्नकाल को विधानसभा की कार्यवाही में सबसे अहम माना जाता है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story