Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 24 फरवरी को होगा पेश छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया- महिला, युवा और किसान रहेंगे फोकस में, ये हैं मुख्य बातें

Chhattisgarh budget 2026: छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 2026-27 वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को विधानसभा में पेश करेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड, खेल सुविधाओं और आयुष्मान योजना पर फोकस रहेगा।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट 2026-27 की तारीख और प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए
X
By Ragib Asim

रायपुर 16 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 2026-27 सोमवार 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राजधानी रायपुर में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भी बजट नए थीम के साथ आएगा जैसा कि पिछले सालों में "ज्ञान" और "गति" थीम रखे गए थे। हालांकि वित्त मंत्री ने नए थीम का नाम अभी पब्लिक नहीं किया है। बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को अड्रेस करेंगे और अगले दिन बजट पेश होगा।

वित्त मंत्री ने किन वर्गों पर फोकस की बात कही?

ओपी चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास की गति बढ़ाना और पब्लिक वेलफेयर योजनाओं को मजबूत करना है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल सुविधाओं पर होगा खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर रहेगा। प्रदेश के बड़े नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में रिंग रोड बनाने के लिए लगभग 100 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। छोटे और मंझोले शहरों में खेल मैदान विकसित करने की योजना भी बताई जा रही है।

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत नगर पंचायत पखांजूर में खेल परिसर, दुलदुला में मिनी इंडोर स्टेडियम और सारंगढ़ के इंडोर स्टेडियम के नवीनीकरण का प्रावधान की संभावना है। दुर्ग की पहली बटालियन में बने इंडोर स्टेडियम के बाकी काम के लिए 1 करोड़ अलग रखे जाने की बात कही जा रही है। नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी इस बजट में शामिल हो सकता है।

जिन जिलों में अभी तक नालंदा लाइब्रेरी नहीं बनी हैं वहां के लिए बजट आवंटन की तैयारी बताई जा रही है। PM सूर्यघर योजना और आयुष्मान योजना के लिए लगभग 2,000 करोड़ का प्रावधान किए जाने की संभावना है।

बजट का पूरा ब्यौरा 24 फरवरी को विधानसभा में पेश होने के बाद ही सामने आएगा। नया थीम क्या होगा, किस सेक्टर को कितना आवंटन मिलेगा और विपक्ष की प्रतिक्रिया क्या रहेगी — ये सब बजट पेश होने के बाद स्पष्ट होगा।

FAQ

Q1: छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27 कब पेश होगा?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुष्टि की है कि छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा।

Q2: इस बार बजट का थीम क्या होगा?

पिछले वर्षों में "ज्ञान" और "गति" थीम रखे गए थे। इस बार भी नया थीम होगा, लेकिन वित्त मंत्री ने अभी इसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

Q3: बजट 2026-27 में किन योजनाओं पर सबसे ज्यादा खर्च होगा?

सूत्रों के मुताबिक रिंग रोड (100 करोड़), खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, PM सूर्यघर योजना और आयुष्मान योजना (2,000 करोड़) पर फोकस रहेगा। देदेल आवंटन 24 फरवरी को कन्फर्म होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story