Begin typing your search above and press return to search.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, सुबह-शाम पड़ रही ठंड, दोपहर में गर्मी से लोग हलाकान, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का ऐहसास हो रहा है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

CG Weather Update
X
npg.news
By Chitrsen Sahu

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर दोपहर में गर्मी महसूस की जा रही है। ऐसे में लोग बदलते मौसम से परेशान है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने 3 दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

अगले 3 दिन में बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिन में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। बता दें कि पिछले दिनों हवा स्थिर होने के चलते लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। इसके बाद फिर मौसम का मिजाज बदला और एक बार फिर से हवा के साथ ही ठंड की भी वापसी हो गई।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहा और कैसा रहेगा आज का मौसम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, जगदलपुर, पेंड्रा रोड और बिलासपुर में रविवार सुबह ठंड के साथ ही कोहरा छाए रहा। शाम के वक्त भी कई जिलों में धुंध छाने की संभावना है। वहीं रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story