Begin typing your search above and press return to search.

CG Vyapam Result: पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग में उप अभियंता पद के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

व्यापम ने लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग में उप अभियंता सिविल और विद्युत/ यांत्रिकी के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा ली थी। जिसके परिणाम जारी किए गए हैं।

CG Vyapam Result: पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग में उप अभियंता पद के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
X
By Radhakishan Sharma

CG Vyapam Result: रायपुर। लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पदों पर व्यापम द्वारा ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। दोनों विभाग में उप अभियंता सिविल और उप अभियंता विद्युत/ यांत्रिकी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था और परीक्षा ली गई थी। विभाग की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर 121 उप अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए 20 जुलाई को परीक्षा व्यापम ने ली थी। उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए थे एवं दावा आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवा कर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 4 सितंबर को व्यापम की वेबसाइट की वेबसाइट भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

इसी तरह लोक निर्माण विभाग के लिए उप अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए 13 जुलाई को परीक्षा ली गई थी। व्यापम की वेबसाइट पर मॉडल उत्तर जारी कर दावा आपत्ति मंगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण के बाद रिजल्ट घोषित किया गया है।

दोनों परीक्षाओं के परिणाम परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डाल https://vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story