CG Vidhansabha News: AICC ने छग विधानसभा के लिए की नियुक्तियां, विधायक दलेश्वर साहू, लखेश्वर बघेल, दिलीप लहरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

CG Vidhansabha News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने वाला है। इस बीच आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल के लिए तीन नियुक्तियां की है। कांग्रेस के विधायक लेखेश्वर बघेल को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं, विधायक दलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक और दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया गया है।
विधानसभा बजट सत्र से पहले नियुक्ति कर कांग्रेस ने यह मैसेज दिया हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष पूरी तरह से एकजूट हैं और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर कई अहम मुद्दों पर आक्रमक तरीके से अपनी बात विधानसभा के बजट सत्र में रखेगी।
इधर इन नियुक्तियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने एक्स पोस्ट कर लिखा...
''नया जोश, नई जिम्मेदारी, जनहित की प्रबल तैयारी..
लखेश्वर बघेल जी (उपनेता)
दलेश्वर साहू जी (मुख्य सचेतक)
दिलीप लहरिया जी (उप सचेतक)
अब सदन में संघर्ष और भी तेज़ होगा!
छत्तीसगढ विधायक दल में की गयी नियुक्तियों का मैं स्वागत करता हूँ। जनता की आवाज़ को विधानसभा में और भी बुलंदी देने के लिए कांग्रेस की 'नई टीम' तैयार है।''
देखें AICC आदेश
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी (कल सोमवार ) से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का भाषण होगा, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी साल 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा।
Tags
-
Home
-
Menu
